दोस्तों, बच्चे अक्सर तला भुना ही खाना पसंद करते हैं। चिप्स, बर्गर, पिज्जा और अन्य प्रकार के फास्टफूड ही उन्हें अक्सर अच्छे लगते हैं। अगर उन्हें ये सब नहीं मिलता तो उन्हें कुछ खाने का मन ही नही करता। भूख न लगने से शरीर में कमजोरी बढ़ने लगती है और मानसिक रूप से भी बच्चे का विकास रुकने लगता है। शारीरिक और मानसिक विकास बचपन में तेज गति से होता है जिसके लिए संतुलित आहार बच्चों के लिए बेहद जरुरी है।
यदि उनके शरीर को पर्याप्त पौष्टिक भोजन नहीं मिल पाता तो उनकी मानसिक क्षमता कम होने लगती है। अगर आपका बच्चा भी खाना कम खा रहा है तो कई सिरप और दवाएं आती हैं जिसके इस्तेमाल से बच्चे को भूख लगना शुरू हो जाएगी और वह नियमित रुप से खाना खाने लगेगा।
हम आज के आर्टिकल में बच्चों की भूख बढ़ाने की सिरप से संबंधित जानकारी देंगे जिसमे आयुर्वेदिक और होम्योपैथिक दवाएं शामिल होंगी। आर्टिकल में दी गई जानकारी के मुख्य बिंदु –
- सबसे अच्छी बच्चों की भूख बढ़ाने की सिरप
- बच्चों की भूख बढ़ाने की होम्योपैथिक दवा
- बच्चों की भूख बढ़ाने की आयुर्वेदिक सिरप
सबसे अच्छी बच्चों की भूख बढ़ाने की सिरप
कई सारे सिरप ऐसे हैं जिनके फायदे काफ़ी देखने को मिले हैं। अलग अलग सिरप हर बच्चों पे अलग तरीके से असर करते हैं। इसीलिए यहां पर एक चिकित्सक की जरूरत पड़ती है। चिकित्सक बच्चों के शरीर और एलर्जी को देखते हुए सिरप का इस्तेमाल करने की सलाह देते हैं। हमने रिसर्च में पाया कि कुछ ऐसे सिरप हैं जिनका अधिकतर बच्चों पर सकारात्मक परिणाम देखने को मिले हैं।
हमने अच्छे सिरप की लिस्ट में से 2 सिरप ऐसे निकाले जो अपने आप में बेहतरीन हैं। साइड इफेक्ट्स भी न के बराबर हैं। इन दोनो सिरप में से हम आपको सलाह देंगे कि आप चिकित्सीय परामर्श में दोनो में से एक का उपयोग कर सकते हैं। लेकिन हम इन दोनो की खासियत को बताते चलेंगे जिससे आप खुद निर्णय कर सकते हैं कि कौन सा सिरप आपको इस्तेमाल करना चाहिए।
- पहला सिरप है Aptivate जिसकी चर्चा हमने आर्टिकल के दूसरे बिंदु में की है। यह सिरप बच्चों की भूख के लिए काफी अच्छा है। इसके नियमित इस्तेमाल से बच्चों में भूख बढ़ती है। इसके अलावा शारीरिक कमजोरी भी दूर होती है।
- दूसरा सिरप है Healthbest Kidbest जिसके अच्छे प्रभाव बच्चों पर देखने को मिलते हैं। इसके रोजाना उपयोग से बच्चों में भूख उत्तेजित होती है। जिसके फलस्वरूप शारीरिक और मानसिक विकास भी होता है।
बच्चों की भूख बढ़ाने की बेहतरीन आयुर्वेदिक सिरप
बच्चों की भूख लगने के लिए आयुर्वेदिक सिरप काफी सही है। कई ऐसे आयुर्वेदिक सिरप हैं जो बच्चों के भूख न लगने की समस्या के लिए अच्छे हैं। प्राकृतिक जड़ीबूटियों से मिलकर बने होते हैं और साइड इफेक्ट्स भी न के बराबर ही होते हैं। आयुर्वेदिक सिरप का एक और लाभ होता है कि अगर आपको कोई फायदा नही पहुंच रहा है तो इसका नुकसान भी नहीं होगा। हम आपको रिकमेंड करेंगे कि आयुर्वेदिक सिरप का इस्तेमाल एक बार आजमाकर देखें, अगर आपको अच्छे रिजल्ट मिल जाते हैं तो भविष्य में भी इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।
कुछ चुनिंदा आयुर्वेदिक सिरप के नाम और काम नीचे दिए गए हैं।
- Nisarga Herbs यह एक इम्युटाइज़र सिरप है जो बच्चों में रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है, भूख में सुधार करता है। अश्वगंधा, कलमेघ और अदरक जैसी प्राकृतिक जड़ीबूटियों से मिलकर बने इस सिरप से बच्चों को जाने अंजाने कई मामलों में लाभ होता है। शारीरिक मजबूती को भी बढ़ाता है।अगर आप इसे नियमित रूप से इस्तेमाल करेंगे तो आपके बच्चे के सेहत के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।
- Ayusearch Kidplex: यह सिरप कई सारे जड़ीबूटियों से मिलकर बना है जैसे शतावरी, अश्वगंधा, गिलोय, गुलाबफूल और अन्य कई सारे प्राकृतिक चीजों से मिलकर बना है। शिशु को आधा चम्मच पिलाएं और बड़े बच्चों को एक चम्मच पिलाएं। बच्चों ने भूख बढ़ाने के साथ साथ यह दिमाग के याददाश्त को बढ़ाता है और पाचन तंत्र को मजबूत करता है।
- HealthBest Kidbest: यह बच्चों में भूख को उत्तेजित करता है। इसके नियमित इस्तेमाल से प्राकृतिक विटामिन B1, B2, B6 और बी12 मिलते हैं।आसानी से भोजन को पचाता है और वजन भी बढ़ाता है। हालांकि यह पूरी तरह से आयुर्वेदिक नही है लेकिन फायदे इसके भी अच्छे देखने को मिलते हैं।
- Aptivate: यह सिरप बच्चों के लिए सत प्रतिशत अच्छा साबित हुआ है। पूर्ण रूप से आयुर्वेदिक यह बच्चों को भूख लगने की सिरप है। इसके नियमित इस्तेमाल से से बच्चों की भूख दुगना हो जाती है। रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है और शरीर को मजबूती देता है। इसके फायदों के कारण ही पैरेंट्स भी इस सिरप को रेफर करते हैं।
- Agnivesh Arvindasava: यह सिरप बच्चों की भूख बढ़ाने के साथ साथ पाचन तंत्र को मजबूत करता है। दस्त जैसी समस्याओं से भी मिलता है निदान। यह एक ऑल ओवर बच्चे के स्वास्थ्य के लिए सिरप है। हालांकि इसके परिणाम भूख लगने के मामले में उतने अच्छे नहीं हैं।
- Siddhayu ब्रांड का एपिटाइट योग सिरप भी काफी लाभदायक है। यह सोया फ्री, डेयरी फ्री, ग्लूटेन फ्री और शाकाहारी सिरप है। पाचन तंत्र को मजबूती देने में सहायक होता है। विशेषतौर पर भूख को बढ़ाता है। अगर आपको सिर्फ भूख बढ़वाना है तो इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।
बच्चों की भूख बढ़ाने की होम्योपैथिक दवा
बच्चों की भूख बढ़ाने की होम्योपैथिक दवा भी उपयोगी होती है। कई ऐसी अच्छी होम्योपैथिक दवाएं हैं जिससे बच्चों की भूख में इज़ाफा होता है। होम्योपैथिक दवाएं अक्सर पेड़ पौधों से बनी होती हैं इसीलिए इनका भी हानिकारक प्रभाव नही पड़ता है। होम्योपैथिक दवाएं धीरे धीरे असर करती हैं, इसलिए अगर आप तुरंत अपने बच्चे में सिरप का रिजल्ट देखना चाहते हैं तो आपको होम्योपैथिक दवाओं का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। लेकिन अगर आप चाहते हैं बिना किसी दुष्परिणाम के आपके बच्चे की भूख बढ़े तो होम्योपैथी आपके लिए ही है।ऐसी ही कुछ दवाइयों के बारे में नीचे दिया गया है :-
- लाइकोपोडियम : इस दवा के इस्तेमाल से भी भूख लगने में बढ़ोत्तरी होती है। और खाया हुआ अच्छे से हजम होता है। इसे एक चम्मच पानी के साथ इसकी एक गोली को इस्तेमाल करें।
- Alfalfa टॉनिक : यह बहुत ही अच्छी होम्योपैथिक सिरप है। चाहे बच्चों की भूख बढ़ाना हो, पेट में गैस या जलन को खत्म करना हो, सभी के लिए इसका इस्तेमाल किया जा सकता है। इसे सुबह शाम बच्चे को 5ml दे सकते हैं।
- Chamomilla 30 : यह बच्चों की भूख बढ़ाता है। लेकिन भूख के साथ साथ यह बच्चों में हो रहे दस्त को भी ठीक करता है। इसे आप गोलियों में भी दे सकते हैं और सिरप के रूप में भी।
निष्कर्ष
इस आर्टिकल में हमने जाना कि बच्चों की भूख बढ़ाने के लिए कौन कौन सी सिरप मार्केट में अच्छी चल रही है। हमने आपको होम्योपैथिक दवाओं के बारे में भी जानकारी दी। साथ ही हमने बताया कि सबसे अच्छी सिरप कौन सी है जिसका इस्तेमाल आप अपने बच्चों के लिए कर सकते हैं।
दोस्तों, अक्सर लोग बिना चिकित्सीय परामर्श के दवाइयां खरीद लेते हैं, लेकिन हम आपको महत्वपूर्ण सलाह देना चाहेंगे कि आप कोई भी दवा खरीदने से पहले एक बार अपने डॉक्टर से जरूर पूछ लें। हम ऐसे ही आपके और बच्चों के हित में हेल्थ से जुड़ी जानकारी देते रहेंगे। आपके किसी भी प्रश्न का हमारे कमेंट बॉक्स में स्वागत है। उम्मीद है हमारा आर्टिकल आपको पसंद आया होगा।