नमस्कार दोस्तों, क्या बालों के झड़ने से आपकी सुंदरता धीरे धीरे कम हो रही है ? balo ko lamba kaise kare ? तो घबराइए मत, इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद आपके समस्या का समाधान मिल ही जाएगा। बालों का झड़ना सेहत के लिहाज से कोई गंभीर बात नही है लेकिन जब बात आती है अच्छा दिखने की, जब बात आती है महफ़िल की तब बाल एक महत्वपूर्ण भूमिका के तौर पर देखा जाता है। महिलाओं के लिए तो बाल उनकी सुंदरता का एक अहम हिस्सा होता है। साथही पढ़े महिलाओं के लिए वजन बढ़ाने के लिए की खुराक.
और पढ़े: गिलोय का काढ़ा कैसे बनाये
आप कितने भी सुंदर हों, अगर आपके बाल घने नही हैं, झड़ गए हैं तो आपके चेहरे का हाल भी उसी तरह हो जाता है जिस तरह बिन पत्तों के एक पेड़ की होती है। एक उम्र के बाद कुछ लोगों में बालों का झड़ना शुरू हो जाता है। कुछ लोगों में बाल उम्र का भी लिहाज नही करता। नवयुवकों के भी बाल झड़ने लगते हैं। अक्सर नवयुवक बालों के झड़ने से बेहद परेशान रहते हैं और बालों को घना करने के उपाय ढूंढते रहते हैं। वहीं पर महिलाएं बालों को घना करने के लिए नुस्खे खोजती रहती हैं।
यह आर्टिकल आप जो ढूंढ रहे थे वही लेकर आया है। इस आर्टिकल में baal kaise badhaye जैसे प्रश्न के जवाब में आपको ढेर सारे घरेलू नुस्खों और कई तरीके जैसे तेल, शैंपू व्यायाम आदि बताए गए हैं। जो आपको सूट करे, उसे चुनकर इस्तेमाल करें और जल्द ही रिजल्ट आपके सामने होगा। आज के आर्टिकल में, हम नीचे दिए गए इन बिंदुओं पर बात करेंगे –
- जल्दी बाल बढ़ाने के घरेलू उपाय
- बालों को जल्दी लंबा करने के लिए लगाएं तेल
- तेजी से बाल बढ़ाने के लिए कुछ शैंपू
- बाल बढ़ाने के लिए करें व्यायाम
और पढ़े: पुराने से पुराने झाइयां दूर करने के उपाय
जल्दी बाल बढ़ाने के घरेलू उपाय | Teji Se Baal Badhane ke Upay
- आंवला एक ऐसा महत्वपूर्ण औषधि है जो बालों के लिए सबसे फायदेमंद होता है। इसमें विटामिन सी प्रचुर मात्रा में होती है। इसे आप रोजाना एक दो खा भी सकते हैं या फिर इसके रस को निकालकर पी सकते हैं। साथ ही इसके रस को निकालकर बालों की जड़ों पर लगाएं। जल्द ही आपके बाल घने और काले होने लगेंगे।
- संतुलित आहार लेने से आपके शरीर में किसी भी प्रकार की कमी नहीं होती है। बालों का झड़ना संतुलित आहार न लेने का परिणाम भी होता है। इसलिए अपने रोजाना के भोजन में प्रोटीन, विटामिन और मिनरल्स से भरे चीजों को शामिल करें।
- घरेलू उपायों के लिस्ट में अंडे भी अच्छे माने जाते हैं। क्योंकि अंडे थोड़े गरम माने जाते हैं। इसलिए आप इनके साथ दही का उपयोग कर सकते हैं। दही के भी अपने फायदे होते हैं जैसे ये आपके बालों को साफ करने का काम करता है।
- घरेलू उपायों के लिस्ट में अगले उपाय के तौर पर आप प्याज का रस भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके रस को सिर पर लगाकर कुछ देर रखें और फिर धो लें। इससे आपके बालों का झड़ना रुक जाएगा और बाल घने, काले और मजबूत भी होंगे।
- अगला घरेलू उपाय आप संतरे के रस को ले सकते हैं। इसके रस में पाए जाने वाले गुण आपके बालों को झड़ने से बचाएंगे।
- आखिरी और अंतिम घरेलू उपाय आप आलू को रख सकते हैं। इसके रस को निकालकर आप सिर पर अच्छे से लगाएं। जल्द ही आपको फायदा मिलना शुरू हो जाएगा।
और पढ़े: Panderm Plus Cream Uses In Hindi
बालों को जल्दी लंबा करने के लिए लगाएं तेल
- जैतून का तेल बालों की मजबूती और बालों को बढ़ाने के लिए अच्छा होता है। इसे रोजाना सुबह शाम बालों में अच्छे से मालिश करते हुए लगाएं।
- आंवले का तेल वैसे तो प्राकृतिक रूप से नही बनता है लेकिन कुछ तेल आते हैं जिनमे आंवले के गुण होते हैं जैसे आयुर्वेदिक केश किंग तेल।
- हमारे बालों के लिए नारियल का तेल भी काफी आवश्यक होता है. और ये बालों के जड़ों में जाकर बालों को मजबूत बनता है.
- तेलों की लिस्ट में सीसम का तेल भी बालों के लिए अच्छा माना जाता है। यह आपके बालों की जड़ों में जाकर बालों को अच्छा पोषण देता है।
- बादाम में आपको विटामिन इ मिलता है जो की बालों के लिए काफी बेहतर होता है. और अगर आप इस तेल का प्रयोग रोज़ करते है तो जाहिर है आपके बाल बेहतर और मजबूत होंगे.
- अक्सर इंडिया में गावों के लोग सरसों और सरसों का तेल ही इस्तेमाल करना पसंद करते है. इसलिए उनके बाल भी बेहतर और काले पाए जाते हैं। सरसों का तेल नेचुरल रूप से एक बालों के लिए औषधि है. और आपके बालों बेहतर बनता है.
- अरंडी के तेल से भी लोगों को बहुत फायदा हुआ है। यह बालों के लिए लाभदायक सिद्ध हुआ है। इसे लगाने से बाल की कमजोरी कम होती है और बालों का झड़ना धीरे धीरे बंद हो जाता है।
और पढ़े: साफी सिरप के फायदे, नुकसान, रिव्यू
तेजी से बाल बढ़ाने के लिए कुछ शैंपू | Teji Se Baal Badhane Ke Upay
पांच शैंपू को हमने लिस्ट में रखा है क्योंकि पांचों के रिजल्ट्स शानदार हैं।
- मामाअर्थ अनियन शैंपू में आपको अनियन के काफी आवश्यक तत्त्व मिलते है और आपको पताही ही होगा की अनियन हेयर आयल हमारे बालों के लिए कितना आवश्यक होता है.
- डाबर वाटिका एक पुरानी और ब्रांडेड शैंपू है जिसकी महक भी ग्राहकों को आकर्षित करती है। साथ ही इसके फायदे भी लोगों को मिले हैं।
- हिमालया एंटी हेयर फॉल शैंपू भी बालों को मजबूती प्रदान करके झड़ने से रोकती है। ये कोई साधारण शैम्पू नहीं है इसमें आपको बालों के लिए आवश्यक तत्त्व मिलेंगे जो आपके बालों के लिए काफी आवश्यक है.
- इंदुलेखा भी एक विश्वसनीय शैंपू है जो बालों को घना और काला बनाए रखती है। जल्दी बाल बढ़ाने के तरीके में यह एक अच्छा तरीका है।
और पढ़े: सूखी खांसी के लिए सिरप
बाल बढ़ाने के लिए करें व्यायाम
ये पांच आसन बालों को मजबूती देने में और फिर से उगाने में काफी उपयोगी हैं। साथ इनको करना भी बेहद आसान है। इन आसनों को कोई भी कर सकता है।
- बड़े ही आराम से किया जा सकने वाला वज्रासन आपके बालों के लिए बहुत ही लाभदायक है। इसे रोज करने से आपके बालों की गुणवत्ता में तेजी से सुधार होता है।
- मत्स्यासन भी बालों के लिए फायदेमंद माना जाने वाला आसन है जिसे करने पर आपको कुछ हफ्तों में रिजल्ट्स मिलने लगते हैं।
- बालों को अच्छी सेहत देने के लिए अगला व्यायाम है बालासन। इसे करने से बालों का टूटना कम होने लगता है। जो आपके बालों की सेहत के लिए अच्छा है।
- शरीर में ताजा और शुद्ध हवा का होना जरूरी है। जो सिर्फ बालों की सेहत के लिए ही नहीं पूरे शरीर और खासकर मस्तिष्क के लिए अच्छा है। इसके लिए आपको कपालभाती करना शुरू कर देना चाहिए। यह आपके पूरे ब्रेन को एक्टिव रखेगा और बालों की जड़ों को मजबूत बनाएगा।
और पढ़े: चेहरे पर पतंजलि एलोवेरा जेल के लाभ
- पवनमुक्तासन हवा से संबंधित है। यह आपके ओवरऑल शरीर के लिए अच्छा है और तेजी से बालों पर भी काम करता है।
- तनाव को दूर करें चूंकि आजकल हम छोटी मोटी बातों और समस्याओं को इतना दिल से लगा लेते हैं कि हम कब तनाव से ग्रस्त हो जाते हैं हमे खुद पता नही चलता है। तनाव भरा जीवन, समस्याओं की जड़ होता है। इसलिए इसे जड़ से उखाड़ के फेंक दें।
निष्कर्ष
दोस्तों, हमने देखा कि कैसे आप अपने बालों को अलग अलग तरीकों से बढ़ा सकते हैं और घना कर सकते हैं। चाहे घरेलू नुस्खे हों या फिर मार्केट में उपलब्ध प्रोडक्ट। बालों को जल्दी लम्बा करने के उपाय की सभी जानकारी इस आर्टिकल में मिल गया होगा।बालों का झड़ना महिलाओं और पुरुषों दोनो के लिए ही एक समस्या है।
खासकर नए लड़कों और लड़कियों के लिए बालों का झड़ना उन्हें बहुत ही चिंतित कर देता है। जिसको ध्यान में रखते हुए हमने इस आर्टिकल को लिखा। इसे पढ़कर अब तक आप ढेर सारे उपाय जान चुके होंगे। चुनना आपको है, जो उपाय आपको ठीक लगा हो, उसे आप अपना सकते हैं। ऐसे ही स्वास्थ्य से जुड़ी हर समस्या का समाधान हम आर्टिकल के माध्यम से लेकर आते रहते हैं। उम्मीद है हमारा आर्टिकल आपको पसंद आया होगा।
और पढ़े: पतंजलि अश्वगंधा पाउडर के फायदे