Mamaearth Onion Oil Review In Hindi | मामाअर्थ अनियन हेयर आयल रिव्यु इन हिंदी

स्वस्थ, घने और लम्बे बाल हर किसी की खूबसूरती में चार चाँद लगा देते है। शायद ही ऐसा कोई व्यक्ति होगा जो अच्छे बालो को तमन्ना ना रखता हो। तेल हमारे बालो को अच्छा बनाये रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है। 

इसलिए बालों को मजबूत रखने के लिए आपको हर रोज हेयर ऑयल लगाना चाहिए। तेल से आपके बाल मजबूत, लंबे और घने होते है

वैसे तो मार्किट में कई तरह के हेयर ऑयल मौजूद हैं। लेकिन आज हम आपको एक खास तरह के अनियन हेयर आयल के बारे में बता रहे है। अनियन हेयर आयल से डैंड्रफ, ड्रायनेस, बालो का टूटना और झड़ना कम होता है। साथ ही इससे बालो में चमक भी आती है। तो चलिए जानते है Mamaearth Onion Oil Review In Hindi, जिसके बाद आप प्याज को ना केवल अपने आहार में बल्कि हेयर केयर रूटीन में भी शामिल कर लेंगे। 

 Mamaearth Onion Hair Oil for hair growth with Onion & Redensyl for Hair Fall Control

  1. बालो का झड़ना रोके

मामाअर्थ अनियन हेयर आयल में मौजूद प्याज का तेल और रेडेंसिल मौजूद है। प्याज का तेल आपके स्कैल्प को मजबूत करता है और बालो का झड़ना कम करता है। 

वही रेडेंसिल भी बालों का झड़ना रोकने में एक महत्वपूर्ण घटक है। इसके अलावा यह बालों के घनत्व और मोटाई को बढाकर, बालो के सम्पूर्ण स्वास्थ्य को बढ़ाता है। 

  1. बालो की मजबूती और चमक बढ़ाये 

मामाअर्थ का अनियन हेयर आयल  बालों को अंदर से मजबूत और बाहर से चमकदार बनाता है। क्योंकि इसके अंदर प्रकृति की अच्छाई से भरपूर, सूरजमुखी तेल, आंवला तेल, हिबिस्कस तेल आदि जैसे पौष्टिक तेलों का मिश्रण है। 

  • इसमें मौजूद बादाम का तेल स्कैल्प को पोषण देता है और बालों को जड़ से सिरे तक मजबूत करता है। साथ ही बादाम के तेल में मौजूद विटामिन डी बालों की चमक बढ़ाता है। 
  • इसमें मौजूद सूरजमुखी तेल एक तरह का नैचुरल कंडीशनर है। जो बालो को मुलायम बनाता है। 
  • इसमें मौजूद आंवला तेल आपके सर की त्वचा में गहराई तक समाता है और बालो की जड़ो को पोषण देता है। आवला तेल से बाल मजबूत होते है और उम्र से पहले बालो का सफेद होना, जैसी समस्या भी नहीं होती है। 
  •  इसमें मौजूद हिबिस्कस तेल अर्थात गुड़हड़ के फूलो का तेल बालो के बढ़ने में मदद करता है। इससे बालो का गंजापन और बालों का पतला होना कम होता है। 
  1. पूरी तरह से सेफ (डर्मेटोलॉजिकली टेस्टेड)

यह तेल सिर्फ प्राकृतिक सामग्री के साथ बनाया गया है। यह डर्मटोलॉजिकली टेस्टेड है। और इसमें सल्फेट्स, पैराबेन, एसएलएस, पेट्रोलियम, आर्टिफीसियल प्रेज़रवेटिव और रंग नहीं है। 

  1. सभी प्रकार के बालों के लिए उपयुक्त

इस तेल को टेस्ट किया गया है और यह सभी प्रकार के बालों के लिए उपयुक्त है। इसमें कोई भी हार्मफुल केमिकल नहीं है, जिससे आपको एलर्जी या इर्रिटेशन हो। 

  1. इस्तेमाल में आसान 

इसे इस्तेमाल करना बहुत आसान है। बालो को दो भागो में बाट ले, और तेल को कोंब एप्लीकेटर की मदद से डायरेक्टली अपने स्कैल्प पर लगाएं। इसमें जो एप्लीकेटर है उससे तेल अच्छे से बालो की रुट तक जाता है। तेल को रात भर के लिए रख ले और सुबह Mamaearth’s sulfate-free Onion Shampoo से धो ले। 

  1. आकर्षक प्राइस 

मामाअर्थ अनियन हेयर आयल की 250ml की बोतल की कीमत 599 रु है। लेकिन अमेज़न पर यह आपको पुरे १०% डिस्काउंट के साथ मात्र 538 रू में मिलेगा। मतलब आपके पुरे 61 रूपए की बचत होगी। 

तो यह था Mamaearth Onion Hair Oil Review in Hindi. उम्मीद करते है इस रिव्यु को पढ़ने के बाद आपको इस पप्रोडक्ट की अच्छी जानकारी मिल गयी होगी। 

  1. बेहतर पैकेजिंग 

मामाअर्थ अनियन हेयर आयल, एक सफ़ेद कार्ड बोर्ड पैकिंग में आता है। इस पैक के अंदर सफ़ेद रंग की ही प्‍लास्टिक बॉटल होती है, और एक कोंब एप्लीकेटर होता है। बॉटल ओर टिक टेक वाला ढक्कन आता है, जिसे खोलते ही आसानी से तेल बाहर आ जाता है, और इसे बंद करने पर यह अच्छे से बंद हो जाता है और तेल बाहर नहीं गिरता। मतलब की आप इसे अपने ट्रेवल पैक में भी रख सकते है। 

मामाअर्थ अनियन हेयर आयल के फायदे (Mamaearth Onion Oil Benefits in Hindi)

  • मामाअर्थ अनियन हेयर आयल सल्फेट फ्री है और इसमें कई तरह के प्राकृतिक तेलों का इस्तेमाल किया गया है। 
  • इस तेल की खासियत यह है की यह नारियल के तेल की तरह बिल्कुल चिपचिपा नहीं होता है। 
  • भले ही यह तेल प्याज से बना हो, लेकिन इसमें प्याज की गंध नहीं है। 
  • सर्दियों के मौसम में भी यह तेल जमता नहीं है। और आसानी से निकल जाता है। 
  • जब आप इस तेल को हथेलियों पर लेकर स्कैल्प पर लगाते है तो आपके पुरे बाल कवर हो जाते है। 
  • इस तेल लगे बालों को शैम्पू से धोने पर यह पहली बार में ही आसानी से निकल जाता है। 
  • इसको लगाने के बाद आपके बाल बहुत सिल्की और सॉफ्ट हो जाते है। 
  • इस तेल को किसी अन्य तेल के साथ मिक्स करने की जरुरत नहीं पढ़ती। क्योकि इसमें कई तरह के तेलों का मिश्रण है। 
  • इसके साथ कोंब एप्लीकेटर भी आता है। आप बिना किसी के मदद के तेल को रुट तक लगा सकते है।
  • यह तेल बालों की ग्रोथ बढ़ाता है, इसे झड़ने से रोकता है और उनमे चमक भी लाता है। 
  • मामाअर्थ का अनियन हेयर आयल किसी भी तरह के हेयर टाइप को सूट करता है। 

बालो के लिए अनियन ऑयल के फायदे – जाने क्यों है यह बेहतर 

बालो का झड़ना एक मुख्य समस्या है, लगभग हर महिलाये इससे परेशान है। और बालो का झड़ना अकेले नहीं आता, इसके साथ कई और कई समस्याए भी आती है। जैसे की रुसी, रूसी, गंजापन, बालों का पतला होना और सफेद होना आदि। ऑफकोर्स इसके पीछे प्रदुषण जिम्मेदार है। अब हम प्रदुषण को तो नहीं बदल सकते लेकिन बालो की एक्स्ट्रा केयर तो कर सकते है। 

प्याज का तेल बालों को फिर से उगाने और बालों के झड़ने को रोकने के लिए एक सिद्ध उपाय है। यह व्यापक रूप से इस्तेमाल किया जाने वाला आयुर्वेदिक उपाय है। स्वस्थ और घने बालो के लिए आपको नियमित रूप से इसको लगाना है। 

प्याज के तेल में भरपूर मात्रा में सल्फर होता है जिससे यह बालो को टूटने से बचाता है। सल्फर से आपके बाल दोमुहे और पतले भी नहीं होते। साथ ही प्याज में अन्य पोषक तत्व भी मौजूद होते है जो बालों के ऑक्सीकरण को रोकते हैं। प्याज का तेल बालों के नियमित पीएच लेवल को भी बनाए रखता है, जिससे बाल समय से पहले सफ़ेद नहीं होते। 

प्याज का रस में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट होता है जो की बालो के विकास चक्र को प्रभावी ढंग से चलने में मदद करता है। इसके साथ ही यह यह सुनिश्चित करता है की आपके बालो को पोषण मिले। इसमें मौजूद सल्फर की उपस्थिति के कारण बालों के रोम की गुणवत्ता में भी सुधार होता है।

हम निसंकोच कह सकते है की बालो की ग्रोथ के लिए अनियन ऑयल एक मैजिक की तरह कार्य करता है। प्याज के तेल का नियमित रूप से उपयोग करने पर गंजेपन को प्रभावी ढंग से रोका जा सकता है। यह गंजेपन का एक प्राकृतिक इलाज है। 

निष्कर्ष

भले ही  मामाअर्थ अनियन हेयर आयल आपको थोड़ा महंगा लग रहा होगा, लेकिन यह आपके बालो पर बेहद असरकारी है। इस तेल की खास बात यह है की यह आपके बालो को बहुत ही ज्यादा सिल्की और सॉफ्ट बना देता है। यह तेल ज्यादा ग्रीसी भी नहीं है इसलिए इसे आप आसानी से अपने बालो में लगा सकते है। यदि आप इस तेल का ज्यादा असर चाहते है तो इसे डायरेक्ट अपने बालो और स्कैल्प में लगाए। इसे आपके बालो पर लगाने से बालो का टेक्सचर अच्छा होता है। 

यदि आपको लगता है की आपका स्कैल्प बहुत ड्राई है। तो आपको इस तेल को प्री वाश ट्रीटमेंट की तरह जरूर इस्तेमाल करना चाहिए। इसे इस्तेमाल के लिए इसकी कुछ बुँदे अपने स्कैल्प पर डाले और मसाज करे। फिर कोई भी अच्छे शैंपू से धो ले। और यदि आपके बाल बहुत ज्यादा डैमेज हो रहे हो या दो मुहे हो रहे हो तो इसे रात भर बालों में हेयर मास्क की तरह लगा के रहने दे और अगले दिन बालों को धो ले। बेहतर रिजल्ट के लिए हफ्ते में दो से तीन बार ऐसा करें। 

FAQ’s

  1. क्या हम रोजाना मामाअर्थ प्याज के बालों के तेल का उपयोग कर सकते हैं?

    हाँ सामान्य बालों के तेलकी तरह ही हम Mamaearth अनियन हेयर आयल का  इस्तेमाल कर सकते है. 

  2. मामाअर्थ प्याज का तेल कैसे उपयोग करें?

    mamaearth अनियन हेयर आयल का इस्तेमाल आप रोज़ाना सुबह और रात में सोने से पहले कर सकते है।

  3. कौन सा प्याज के बालों का तेल सबसे अच्छा है वाह या मामाअर्थ?

    अगर सबसे अच्छे अनियन हेयर आयल के बारेमे बोले तो mamaearth सबसे अच्छा हेयर आयल ब्रांड है. 

  4. अनियन हेयर ऑयल से क्या होता है?

    अनियन हेयर ऑयल हमारे बालों के लिए काफी फायदेमंद और पोषक होता है और इसलिए इसका इस्तेमाल कई लोग मजबूत बालों के लिए करते है. 

Mamaearth Onion Oil Review In Hindi | मामाअर्थ अनियन हेयर आयल रिव्यु इन हिंदी
Mamaearth Onion Oil Review In Hindi | मामाअर्थ अनियन हेयर आयल रिव्यु इन हिंदी

स्वस्थ, घने और लम्बे बाल हर किसी की खूबसूरती में चार चाँद लगा देते है। शायद ही ऐसा कोई व्यक्ति होगा जो अच्छे बालो को तमन्ना ना रखता हो।

Product Brand: Mamaearth

Product Currency: INR

Product Price: 500

Product In-Stock: InStock

Editor's Rating:
4.9

हेलो, मेरा नाम शुभम है. और इस वेबसाइट पर में डॉक्टरों द्वारा वेरिफ़िएड हेल्थ टिप्स और सामान्य हेल्थ जानकारी सादर करता हूँ. LinkedIn

Leave a Comment