हेलो दोस्तों, हर विटामिन और प्रोटीन की तरह ओमेगा थ्री फैटी एसिड भी शरीर के लिए बहुत ही जरूरी होता है। यह आपके स्वास्थ्य के लिए बहुत ही अहम रोल प्ले करता है जिसके बारे में हम आगे बताएंगे।
एक एथलीट के लिए भी ओमेगा थ्री की अच्छी खासी भूमिका होती है। अधिकतर एथलीट और बॉडी बिल्डर लोग ओमेगा थ्री को अपने भोजन से लेते हैं या फिर सप्लिमेंट के तौर पर लेते हैं।
लेकिन अगर आप एक नॉर्मल और स्वस्थ जिंदगी जीना चाहते हैं तो भी आपको ओमेगा थ्री फैटी एसिड को अपने भोजन में जरुर शामिल करना चाहिए।
अगर आप ओमेगा थ्री को सप्लीमेंट के रूप में लेना चाहते हैं और ओमेगा 3 कैप्सूल खाने के तरीके के बारे में जानना चाहते हैं तो इस आर्टिकल में बने रहिए क्योंकि हम एक अच्छे ओमेगा थ्री के सप्लीमेंट का रिव्यू करने वाले हैं और आपको ओमेगा थ्री कैप्सूल से जुड़ी ढेर सारी जानकारी देने वाले हैं।
और पढ़े : पिगमेंटेशन क्रीम पतंजलि
साथ ही हम आपको ओमेगा थ्री को लेने से होने वाले फायदे और नुकसान के बारे में बताएंगे और आपके द्वारा लगातार पूछे गए कुछ सवालों के जवाब देंगे।
आर्टिकल का कंटेंट है –
- ओमेगा 3 की कमी से होने वाले नुकसान
- ओमेगा 3 कैप्सूल के लाभ
- ओमेगा 3 कैप्सूल के नुकसान
- सेतु वेगन ओमेगा 3 DHA सप्लीमेंट
- फायदे और इस्तेमाल का तरीका
- ओमेगा 3 कैप्सूल खाने का तरीका
और पढ़े : विटामिन ई के कैप्सूल चेहरे पर कैसे लगाएं
ओमेगा 3 कैप्सूल खाने का तरीका
- ओमेगा थ्री फैटी एसिड कैप्सूल का आप कई तरह से सेवन कर सकते हैं। कुछ लोग इसके कैप्सूल का सेवन रात में खाना खाने के बाद करते हैं, वहीं कुछ लोग सुबह के टाइम लेना पसंद करते हैं।
- हम आपको सलाह देंगे कि आप रात को सोते समय इसके एक कैप्सूल का सेवन करें। और एक कैप्सूल से ज्यादा का इस्तेमाल न करें। कम खुराक लें लेकिन रोजाना सेवन करें।
- ओमेगा थ्री कैप्सूल को फोड़ने की कोशिश न करें। कैप्सूल को पूरा का पूरा निगल जाएं। पानी के साथ इसका सेवन करें।
और पढ़े : झाइयों की क्रीम पतंजलि प्राइस लिस्ट
ओमेगा 3 की कमी से होने वाले नुकसान
अगर आपके अंदर ओमेगा थ्री की कमी है तो आपको कई छोटी बड़ी दिक्कतें हो सकती हैं। क्योंकि ओमेगा थ्री एक एसेंशियल फैटी एसिड है।
शरीर में ओमेगा थ्री फैटी एसिड कम होने से आपको नीचे बताई गई समस्याएं देखने को मिल सकती हैं।
- ओमेगा थ्री की कमी से कुछ लोगों को जोड़ों का दर्द देखने को मिलता है।
- कई लोगों की मेमोरी कम हो जाती है। यादाश्त पर बुरा असर पड़ता है। आप कुछ देर में ही कोई काम भूलने लग जाते हैं।
- 40 की उम्र से ऊपर वालों को ओमेगा थ्री की कमी के कारण हार्ट की बीमारी का भी खतरा रहता है।
- शरीर में ओमेगा थ्री की कमी से त्वचा का रूखापन भी बढ़ जाता है। जिससे फिर झुर्री, मुंहासे आदि होने लगते हैं।
- इसके अलावा डिप्रेशन, तनाव , एंजाइटी ( घबराहट ) इनफ्लेमेशन जैसी समस्या देखने को मिलती है।
- ओमेगा थ्री की कमी से आंखों पर भी इसका असर पड़ता है। इससे आपकी दृष्टि कमजोर हो जाती है।
और पढ़े : टीथ पेन किलर टेबलेट नाम
ओमेगा 3 कैप्सूल्स के फायदे
- अगर आप ओमेगा थ्री फैटी एसिड का सप्लीमेंट कैप्सूल के फॉर्म में ले रहे हैं तो आपको हृदय रोग होने की संभावना कम हो जाती है।
- मस्तिष्क और अच्छी याददाश्त के लिए भी ओमेगा थ्री फैटी एसिड एक अच्छा स्त्रोत है।
- इसके कारण आपका मूड अच्छा बना रहता है जिससे आपको अपना काम करते वक्त अच्छा फील होता है।
- यह कैलोरी देता है जिससे शरीर को एनर्जी मिलती है।
- बात करें अगले फायदे की तो यह आपके फेफड़े की कैपेसिटी को बढ़ाता है।
- यह आपके हार्ट, जोड़ों के लिए तथा दिमाग के लिए अच्छा है।
और पढ़े : 9e5 Health Drink Side Effects In Hindi
ओमेगा 3 कैप्सूल्स के नुकसान
- अगर आप इसका ज्यादा सेवन कर रहे हैं तो आपको साइड इफेक्ट्स में उल्टी भी हो सकती है।
- इसके अलावा अगर आपको यह सूट नही करता या आप ज्यादा ही इसका सेवन कर लेते हैं तो आपको डायरिया भी सकता है।
- अगला साइड इफेक्ट्स जो कुछ लोगों में देखने को मिल सकता है वो है जी मिचलाना।
- यह आपके पेट पर भी असर कर सकता है अगर आप इसे अधिक मात्रा में लेते हैं या फिर अगर यह आपको सूट नही करता है। ऐसे में आपको कब्ज जैसी प्रॉब्लम हो सकती है।
- अगली समस्या है पेट दर्द की। अगर आप इसका सेवन सही से नही करते हैं तो आपके पेट में दर्द हो सकता है।
- इसके अलावा इसके साइड इफेक्ट्स के रूप में आपको सीने में जलन भी हो सकती है।
और पढ़े : Panderm Plus Cream Uses In Hindi
Setu Vegan Omega 3 DHA Supplement
ओमेगा थ्री का यह सप्लीमेंट एक शाकाहारी प्रोडक्ट है। इसलिए जो लोग मछली नही खाते या फिश ऑयल जैसे सप्लीमेंट नही ले सकते, उनके लिए यह प्रोडक्ट काफी बेहतरीन है। साथ ही जो लोग नॉन वेज खाते हैं वो भी आसानी से इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसके फायदों के बारे में →
फायदे
- सेतु ब्रांड का यह सप्लीमेंट पूरी तरह से वेजेटेरियन प्रोडक्ट है जो एल्गे से लिया गया है। यह शाकाहारी लोगों के लिए बेहतरीन है।
- विशेषज्ञों द्वारा प्रमाणित इस सप्लीमेंट के एक डिब्बे में 30 कैप्सूल रहते हैं जिसका आप महीने भर आसानी से सेवन कर सकते हैं।
- ओमेगा ३ कैप्सूल्स के फायदों में से एक फायदा यह भी है कि इसमें ओमेगा के डीएचए फैटी एसिड का कंटेंट अधिक है।
- सेतु वेगन के इस प्रोडक्ट को इस्तेमाल करने पर आपकी मेमोरी पावर बढ़ती है।
- मेमोरी पावर के अलावा आपकी दृष्टि में भी काफी सुधार होता है और यह आपके हार्ट के लिए भी बहुत फायदेमंद है।
- ओमेगा 3 कैप्सूल price भी आपको सही रेंज में उपलब्ध है। अगर आप दो महीने के लिए कैप्सूल लेंगे तो आपको 1500₹ के अंदर मिल जाता है।
- बात करें इसकी पैकेजिंग की तो इसका डिब्बा मजबूत है और ढक्कन अच्छे से पैक हो जाता है।
- स्मेल की बात करें तो इसका इसका स्मेल थोड़ा थोड़ा एल्गी ( शैवाल ) जैसा रहता है। कुछ लोगों को यही स्मेल मछली जैसा लग सकता है। क्योंकि मछली भी शैवाल खाती है।
और पढ़े : गिलोय का काढ़ा कैसे बनाये
निष्कर्ष
दोस्तों आपने जाना कि ओमेगा थ्री फैटी एसिड हमारे लिए कितना जरूरी तत्व है। यह हमारे स्वास्थ्य के लिहाज से बहुत ही एसेंशियल फैटी एसिड है।
इसके साथ ही हमने एक पूर्णतः शाकाहारी ओमेगा थ्री फैटी एसिड सप्लीमेंट के बारे में बताया जिसका इस्तेमाल ओमेगा थ्री की मात्रा को बढ़ाने के लिए किया जा सकता है।
इस आर्टिकल में ओमेगा थ्री फैटी एसिड के फायदों के बारे में भी आपने जाना होगा। दोस्तों उम्मीद है आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया होगा।
और पढ़े : Safi Syrup Benefits In Hindi
अक्सर पूछे गए सवाल | FAQs
-
ओमेगा 3 कैप्सूल दिन में कितने खाने चाहिए?
इसके अधिक से अधिक तीन कैप्सूल लें। अगर आप कोई एथलीट हैं या बॉडी बिल्डर हैं और आपको परफॉर्मेंस देना है तो आप दिन भर में तीन कैप्सूल लें अन्यथा आम लोगों के लिए एक कैप्सूल बहुत है।
-
फिश आयल कैप्सूल्स कब लेना चाहिए?
सामान्य तौर पर आप इसे रात के समय खाना खाने के बाद ले सकते हैं। इसके अलावा अगर आप चाहें तो सुबह के टाइम भी ले सकते हैं।
-
ओमेगा 3 कैप्सूल खाने से क्या होता है?
ओमेगा थ्री कैप्सूल खाने से आपके स्वास्थ्य में सुधार होता है। जैसे अगर आपको डिप्रेशन, घबराहट जैसी समस्याएं देखने को नहीं मिलती हैं।
-
ओमेगा 3 कैप्सूल खाने से पुरुषों में क्या फायदा होता है?
पुरुषों में ओमेगा थ्री कैप्सूल खाने से उनका मूड अच्छा रहता है जिससे उनकी सेक्स लाइफ पर अच्छा असर पड़ता है।