नमस्कार दोस्तों, क्या आप भी पेनडर्म क्रीम के इस्तेमाल और फायदे को लेकर कन्फ्यूज हैं ? आप सोच रहे हैं कि इसका इस्तेमाल फायदेमंद होगा या नुकसानदेह। क्या पेनडर्म प्लस प्लस क्रीम फेयरनेस ( गोरेपन) क्रीम है ? और बहुत सारे सवाल आपके दिमाग में घूम रहे हैं और आपको कन्फ्यूज कर रहें हैं। तो यह आर्टिकल सभी सवालों और आपके कन्फ्यूजन को खत्म करने में उपयोगी साबित होगा। इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद आपको पेनडर्म प्लस क्रीम के बारे में हर चीज पता होगी।
आपको किसी परिचित या दोस्त से पूछने की जरूरत नहीं पड़ेगी। आप स्वयं फैसला कर पाएंगे कि यह क्रीम आपके लिए उपयोगी है या नही। और चिकित्सक के परामर्श में निर्धारित मात्रा में इसका प्रयोग कर सकेंगे। दोस्तों, पेनडर्म प्लस प्लस क्रीम को लेकर लोगों में काफी भ्रम है। आज हम तथ्यों और जानकारियों के माध्यम से उन सभी भ्रम को दूर करने का प्रयास करेंगे।
और पढ़े: गिलोय का काढ़ा कैसे बनाये, फायदे
आइए देखते हैं इस आर्टिकल में क्या क्या बातें होंगी :
- पेनडर्म प्लस प्लस क्रीम क्या है ?
- पेनडर्म प्लस प्लस क्रीम के फायदे हिंदी
- प्रयोग कैसे करें
- बरतें सावधानियां
- पेनडर्म प्लस प्लस क्रीम के नुकसान
पेनडर्म प्लस प्लस क्रीम क्या है
पेनडर्म प्लस क्रीम एक अंग्रेजी क्रीम है जिसमे बहुत सारे केमिकल मिले होते हैं जो झाइयों, धब्बों और खाज खुजली को मिटाने का काम करते हैं। इन सारे केमिकल के ग्रुप को कोर्टिकोस्टेरॉइड कहा जाता है। यह बहुत ही हार्ड क्रीम है.
जिसका इस्तेमाल आपको त्वचा संबंधित समस्याओं से जल्द ही छुटकारा दिलाता है लेकिन इसका ओवरडोज आपको गंभीर साइड इफेक्ट्स भी देता है। इसलिए इसका इस्तेमाल विशेषज्ञ के जानकारी में होना चाहिए। यह क्रीम त्वचा के गोरेपन के लिए नहीं है बल्कि इसका इस्तेमाल त्वचा संक्रमण को खत्म करने के लिए किया जाता है।
साथही आप चेहरे की झाइयों के लिए बेस्ट क्रीम के बारेमे भी पढ़ सकते है.
पेनडर्म प्लस प्लस क्रीम के फायदे हिंदी | Panderm Plus Cream Uses In Hindi
- अगर आपको त्वचा पर कहीं भी दाद या खुजली हो रही है तो पेनडर्म प्लस क्रीम आपके लिए फायदेमंद साबित होगी।
- अगर आपके नाखूनों में कवक यानी फंगल इन्फेक्शन हो गया है। तो पेनडर्म प्लस क्रीम ( panderm plus cream ) इन्फेक्शन को जल्द ही समाप्त कर देगा।
- यह एक एंटीबायोटिक क्रीम भी है। अगर आपको बैक्टीरिया का इन्फेक्शन हुआ है तो पेनडर्म प्लस क्रीम उसके लिए भी फायदेमंद है।
- अगर आपके जांघों में फंगल इन्फेक्शन है जिसे हम जॉक खुजली भी कहते हैं। तो वहां भी यह क्रीम फायदा करती है।
- लाइकेन प्लेनस यानी त्वचा पर दाना निकलना और खुजली होना। इसके लिए भी आप पेनडर्म प्लस क्रीम का प्रयोग कर सकते हैं।
- सोरायसिस के लिए भी पेनडर्म प्लस क्रीम उपयोगी है। इसका इस्तेमाल करने पर त्वचा पर जमी झाइयों की खुजली गायब हो जाती है।
- अगर आपको यूरिन इन्फेक्शन यानी मूत्र मार्ग में संक्रमण है तो भी इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।
- एक्जिमा यानी चेहरे पर दरार, खुजलीपन और अन्य लक्षणों का होना। पेनडर्म प्लस क्रीम का प्रयोग एक्जिमा के लिए भी किया जा सकता है।
- एथलीट फीट यानी पैरों के उंगलियों के बीच में जलन खुजली आदि का होना। जिसे आम भाषा में पैर का सड़ना भी बोलते हैं। इसमें भी पेनडर्म प्लस क्रीम फायदेमंद होता है।
और पढ़े: पुराने से पुराने झाइयां दूर करने के उपाय
प्रयोग कैसे करें | Panderm Plus Cream Uses In Hindi
- सर्वप्रथम, आप किसी विशेषज्ञ से सलाह लें फिर इस्तेमाल करें।
- डॉक्टर आपकी उम्र, वजन और शारीरिक क्षमता को देखते हुए खुराक निर्धारित करेंगे। आप दिए गए निर्देश के अनुसार इस्तेमाल कर सकते हैं।
- सामान्यतः हम आपको दिन में दो बार लेने की सलाह देते हैं। दो हफ्ते से ज्यादा इसके इस्तेमाल से बचें।
- त्वचा के प्रभावित जगहों पर अच्छे से मसाज करके लगाएं। और रात भर लगे रहने दें। सुबह उठकर सिर्फ पानी से धो लें।
और पढ़े: Azithromycin Tablet Uses In Hindi
Panderm ++ Cream Review in Hindi
बरतें सावधानियां
- बिना डॉक्टर के सलाह के इस्तेमाल न करें।
- त्वचा के जिस भी हिस्से पर आप पेनडर्म प्लस क्रीम panderm plus cream का इस्तेमाल कर रहे हैं उसे धूप से बचाएं।
- पेनडर्म प्लस क्रीम शरीर के बाहरी हिस्सों के इस्तेमाल के लिए बनाया गया है। इसका इस्तेमाल गलती से भी अंदर जैसे मुंह, नाक , कान ,आंख में न करें।
- अगर आप किसी बीमारी से पीड़ित हैं और दवाइयां ले रहे हैं तो अपने डॉक्टर को इस बारे में बताएं। क्योंकि पेनडर्म प्लस क्रीम अन्य दवाओं के साथ रिएक्ट कर सकती है जिसके दुष्परिणाम भी हो सकते हैं।
- अगर आप गर्भवती हैं या स्तनपान करा रही हैं तो भी आप इस बात को डॉक्टर से बताएं। अगर डॉक्टर आपको लेने की सलाह दे रहे हैं तो ही लें।
- सामान्यतः तेरह साल से छोटे बच्चों को पेनडर्म प्लस क्रीम से दूर ही रखें। यह क्रीम व्यस्कों के लिए है जिनकी उम्र पंद्रह या उससे अधिक हो।
- पेनडर्म प्लस क्रीम के उपयोग के दौरान साबुन या अन्य किसी कॉस्मेटिक क्रीम के इस्तेमाल से बचें।
- इसका इस्तेमाल गोरे होने के लिए कतई न करें नही तो गंभीर साइड इफेक्ट्स देखने को मिल सकते हैं।
पेनडर्म प्लस क्रीम के नुकसान
- कुछ लोगों में इस्तेमाल के पश्चात त्वचा में जलन होने लगती है।
- कुछ लोगों में त्वचा भी उखड़ने लगती है।
- उपयोग की जाने वाली जगह पर दाने निकलने लगते हैं।
- किसी किसी में लाल धब्बे की शिकायत देखने को मिलती है और त्वचा पतली होने लगती है।
- अक्सर इसके नुकसान लापरवाही करने पर ही देखने को मिलते हैं अन्यथा इसके साइड इफेक्ट्स या नुकसान कम ही देखने को मिलते हैं।
- कुछ टीनएजर्स इसे गोरेपन की क्रीम समझकर इस्तेमाल करते हैं जिसके कारण उनके चेहरे को भारी नुकसान पहुंचता है।
और पढ़े: बच्चों की भूख बढ़ाने की सिरप
निष्कर्ष
दोस्तों, हमने इस आर्टिकल में देखा कि पेनडर्म प्लस क्रीम का इस्तेमाल क्यों करना चाहिए, इसके साइड इफेक्ट्स क्या हो सकते हैं, इसे इस्तेमाल करने से होने वाले फायदे आदि। पेनडर्म क्रीम panderm plus cream uses in hindi या किसी भी क्रीम को लगाने से पहले डॉक्टर की सलाह लेना बेहद जरूरी है। हम अक्सर किसी क्रीम को मेडिकल से खरीदकर इस्तेमाल करने लगते हैं जिसके परिणाम अच्छे नहीं होते हैं।
पेनडर्म प्लस क्रीम का इस्तेमाल बताए गए सावधानियों को ध्यान में रखते हुए ही करें। क्योंकि इसके साइड इफेक्ट्स गंभीर होते हैं। और महीनों तक बने रहते हैं। इसलिए इसका इस्तेमाल लापरवाही के साथ न करें। इसी तरह अच्छे अच्छे क्रीम के बारे में और अन्य स्वाथ्य जानकारी हम आपको देते रहेंगे। उम्मीद है हमारा आज का आर्टिकल आपको पसंद आया होगा।
और पढ़े: पतंजलि अश्वगंधा पाउडर के फायदे
अक्सर पूछे गए प्रश्न FAQs
-
क्या पेनडर्म प्लस क्रीम का इस्तेमाल चेहरे पर किया जा सकता है ?
अगर चेहरे पर लगाना ही है तो सिर्फ जहां झाइयां या खुजली, दाद जैसी समस्या है, वहीं पर ही लगाएं। पूरे चेहरे पर लगाने की आवश्यकता नहीं है। कृपया एक बार डॉक्टर से सलाह लेकर ही इस्तेमाल करें।
-
क्या इसका इस्तेमाल महिलाएं और पुरुष दोनों कर सकते हैं ?
हां, यह महिलाओं और पुरुषों दोनो के लिए है। हम आपको सलाह देंगे कि आप अगर पंद्रह साल से बड़े हैं तभी इसका इस्तेमाल करें। अन्यथा परिणाम गंभीर हो सकते हैं।
-
क्या पेनडर्म प्लस क्रीम बैन हो चुकी है ?
जी हां पेनडर्म प्लस क्रीम पर बैन लग चुका है। कई सारे डर्मेटोलॉजिस्ट के अनुरोध पर सरकार ने अधिक स्टीरॉयड युक्त क्रीमों और दवाइयों पर बैन लगा दिया था। लेकिन इसके स्थान पर कंपनी ने पेनडर्म प्लस प्लस नाम से दूसरा प्रोडक्ट बनाया है। और कुछ सुधार भी किया है। इसे लोग अब भी उसी नाम से बुलाते हैं हालांकि इसका नया नाम बदल गया है जो कि पेंडर्म प्लस प्लस है।
-
क्या पेनडर्म प्लस प्लस क्रीम का इस्तेमाल करना सुरक्षित है ?
इसका बेवजह इस्तेमाल करना सुरक्षित नहीं है। जैसे कुछ लोग त्वचा को साफ रखने लिए इसका इस्तेमाल करते हैं जो कि सही नही है। इस भ्रम को दूर निकाल दें कि पेनडर्म प्लस प्लस क्रीम फेयरनेस क्रीम है।अगर आपको सच में ऊपर बताई गई कोई समस्या है तो आप डॉक्टर के पास जाएं और इस क्रीम के बारे में परामर्श लें। डॉक्टर के निगरानी में किया गया उपयोग बिकुल सुरक्षित है।
Nice…बहुत बढ़िया आर्टिकल 👍