7 आयुर्वेदिक घरेलु पेट साफ़ करने के उपाय | Pet Saaf Karne Ke Upay

दोस्तों, अगर आपका भी पेट साफ नही होता है और आप घंटों बैठे रहते हैं फिर भी आपको लगता है कि पेट सही से साफ नही हुआ तो यह आर्टिकल आपके लिए उपयोगी साबित हो सकता है। इस आर्टिकल में turant pet saaf karne ke upay दिए गए हैं। 

आज के समय में जहां अधेड़ उम्र के लोग पेट न साफ होने की समस्या से परेशान हैं तो वहीं बच्चे भी इसकी चपेट में आ रहे हैं। आजकल युवाओं और बच्चों को भी बार बार बाथरूम जाने की जरूरत पड़ती है। फिर भी उन्हें लगता है कि उनका पेट साफ नही हो पाया। वैसे दोस्तों पेट साफ न होने को कब्ज भी बोलते हैं। कब्ज से परेशान लोगों के लिए इस आर्टिकल में विशेष जानकारी दी गई है। 

और पढ़े : बालों को जल्दी लम्बा करने के उपाय

इस आर्टिकल में पेट साफ न होने के कारण, कुछ दवाइयां और कुछ आयुर्वेदिक और घरेलू उपाय बताए गए हैं। अगर आप यह आर्टिकल पूरा पढ़ लेते हैं तो आपको पेट साफ न होने की प्रॉब्लम से छुटकारा मिल सकता है।

इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे – 

  • पेट साफ न होने के कारण
  • पेट साफ करने के लिए दवाई
  • पेट साफ करने के लिए आयुर्वेदिक उपाय
  • निजात पाने के लिए कुछ परहेज 

और पढ़े : महिलाओं के लिए वजन बढ़ाने के लिए की खुराक

पेट साफ न होने के कई कारण 

  • दोस्तों पेट साफ न होने के कई कारणों में से एक कारण फलों का सेवन न करना भी होता है। अगर आप फलों का सेवन नहीं कर रहे हैं तो आपको पेट न साफ होने की समस्या जिसे आमतौर पर कब्ज कहते हैं देखने को मिलता है। फलों का सेवन न करने से भी कब्ज उभरना शुरू होता है। 
  • अगर आपके शरीर में पानी की कमी है या आप पानी कम पिया करते हैं तो आप कब्ज के शिकार हो सकते हैं। क्योंकि पानी कमी से शौच इतना कठोर हो जाता है कि वह आसानी से बाहर नहीं निकलता है। 
  • अगर आप पेट साफ करने के लिए रोज कोई दवा या चूरन ले रहे हैं तो आपका शरीर इन्ही दवाइयों के भरोसे रहने लगता है और बिना इन दवाइयों और चुरनों के आपका पेट साफ ही नही होता।  
  • अगर आप ब्लड प्रेशर के मरीज हैं और बीपी की दवाई खा रहे हैं तो आपको भी कब्ज हो सकता है। साथ ही अगर आप एसिडिटी के लिए दवाएं खा रहे हैं तो भी आपको कब्ज हो सकती है। 
  • अगर आप सुबह उठकर शौच करने की आदत नही डालते हैं और जब मर्जी तब शौच करने जाते हैं। या फिर आप शौच को रोककर रखते हैं तो कब्ज से पीड़ित हो सकते हैं। 
  • अगर आप हमेशा बैठे रहते हैं तो भी आपको कब्ज की समस्या देखने को मिल सकती है। क्योंकि जब आप बैठे रहते हैं तो आपका शरीर एक्टिव नही रहता है जिसका असर आपके पाचन तंत्र पर भी पड़ता है। 

और पढ़े : Panderm Plus Cream Uses In Hindi

पेट साफ करने के लिए दवाई

  • पेट साफ करने के लिए डल्कोफ्लेक्स एक सस्ती और सही दवा मानी जाती है। यह टैबलेट के रूप में आती है। इसका इस्तेमाल रोज न करें। रोज इस्तेमाल करने से आपका शरीर इसी पर निर्भर हो जाएगा और आपको बिना गोली के शौच नही होगा। 
  • अगला टैबलेट है कैस्टोफीन। इसका इस्तेमाल भी आप चाहें तो कर सकते हैं। यह भी आपके पेट को साफ करने का काम करती है। 
  • अगली दवा सिरप और टैबलेट दोनो रुप में आती है। पिकोकेम नाम की यह दवा आपके पेट को साफ करने में हेल्प करती है। अगर छोटे बच्चों को कब्ज की दिक्कत है तो आप सिरप का इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • अगली दवा है क्रेमाफिन। यह भी एक सिरप ही है। यह शौच को हाइड्रेट करके उसे बाहर निकालने में हेल्प करती है। पेट साफ करने के लिए आप इसका सेवन कर सकते हैं।

निर्देश : ऊपर बताई गई दवाओं का इस्तेमाल एक बार डॉक्टर से सलाह लेकर करें। इन दवाओं का इस्तेमाल रोज न करें।

और पढ़े : गिलोय का काढ़ा कैसे बनाये

पेट साफ करने के लिए सात बेहतरीन आयुर्वेदिक उपाय | pet saaf karne ke upay in hindi

  1. अगर आप रोज सुबह उठकर कोई फल जैसे सेब या अमरुद खाते हैं तो आपका पेट अच्छे से साफ होता है। आप चाहें तो ऐसा करके आजमा सकते हैं। turant pet saaf karne ke upay के लिहाज से सेब, पपीता, अमरूद आदि का सेवन करने से पेट का मल अच्छे से साफ हो जाता है।
  1. pet saaf karne ke gharelu upay में अगला उपाय है → गेहूं का पानी। गेहूं को पानी में डालकर रात भर रखने के बाद उस पानी को पीने से पेट अच्छे से साफ होता है। इसके साथ ही अगर आपके पास गेहूं के हरा पौधा उपलब्ध हो तो उसका ग्रीन जूस बनाकर पीने से भी आपका पेट अच्छे से से साफ हो जाता है। 
  1. pet saaf karne ke upay के क्रम में तीसरा उपाय है चूरन या चूर्ण। पतंजलि के दो चूर्ण आते हैं। पहला तो त्रिफला चूर्ण जो सामान्य कब्ज के लिए फायदेमंद है। दूसरा है शुद्धि चूर्ण, यह चूर्ण गंभीर कब्ज पीड़ितों के लिए है। इनमे से आप अपने कब्ज के कंडीशन के हिसाब से कोई एक चुन सकते हैं। 
  1. आपके कब्ज के लिए नारियल भी फायदेमंद है। इसके पानी को पीने से आपका शौच हाइड्रेटेड बना रहता है जिससे वह टाइट नही होता है। इसलिए आसानी से और बिना जोर लगाए आपका मल बाहर निकल जाता है। turant pet saaf karne ke upay में यह उपाय भी फायदेमंद है।
  1. pet saaf karne ke gharelu upay में अगला नंबर आता है मुलेठी का। पानी के साथ मुलेठी और अजवाइन को उबालकर पीने से आपका पेट अच्छे से साफ होता है। इस मिश्रण को रात में तैयार करें और खाना खाने के एक घंटे के बाद सेवन करें। 
  1. अगला उपाय है इसबगोल का चूरा। अगर आप इसके भूसी को दूध में मिलाकर सोने से पहले लेते हैं तो अच्छे रिजल्ट्स देखने को मिल सकते हैं। इसके सेवन से सुबह पेट अच्छे से साफ हो जाता है। इस घोल को भोजन के तुरंत बाद न पिएं। एक दो घंटे बीतने पर इसका सेवन करें।
  1. हमारे सात आयुर्वेदिक उपायों में सबसे मददगार और सरल उपाय है योग और व्यायाम। अगर आप सुबह या शाम में व्यायाम और योग करते हैं तो आपके पूरे शरीर के साथ साथ आपका पाचन तंत्र भी अच्छा रहता है। योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं क्योंकि योग आपको निरोग रखता है। pet saaf karne ke upay in hindi में ये उपाय बेहतरीन है।

और पढ़े : 9e5 Health Drink Side Effects In Hindi

निजात पाने के लिए कुछ परहेज 

  • फास्ट फूड के सेवन से बचें। अगर आपको कब्ज की शिकायत है तो बिलकुल ही छोड़ दें।
  • मैदा से बने किसी भी चीज को न खाएं। 
  • अपनी दिनचर्या की शुरुआत सूर्योदय के पहले करना शुरू करें। 
  • चूर्ण और गोलियों का सेवन सीमित मात्रा में करें और उन्हें रोज इस्तेमाल करने से बचें।

निष्कर्ष 

दोस्तों हमने इस आर्टिकल में देखा कि कैसे आप pet saaf karne ke upay in hindi से अपने पेट को साफ रख सकते हैं। इस आर्टिकल में हमने बताया कि कौन सी दवाएं आपके लिए ठीक हैं और इनका इस्तेमाल करना कब तक ठीक है। 

अगर आपने यह आर्टिकल पढ़ लिया है तो आपको पेट साफ करने के सात बेहतरीन आयुर्वेदिक और घरेलू उपाय पता चले होंगे जिन्हें आप अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाकर अपने कब्ज को ठीक कर सकते हैं। हमारे द्वारा बताए गए उपायों का अगर आप सही से इस्तेमाल करते हैं तो जल्द ही आपको अच्छे रिजल्ट्स देखने को मिलेंगे।

उम्मीद है हमारा आज का आर्टिकल आपको पसंद आया होगा। 

आपका दिन शुभ हो धन्यवाद ! 

 और पढ़े : पतंजलि एलोवेरा जेल के लाभ, फायदे

हेलो, मेरा नाम शुभम है. और इस वेबसाइट पर में डॉक्टरों द्वारा वेरिफ़िएड हेल्थ टिप्स और सामान्य हेल्थ जानकारी सादर करता हूँ. LinkedIn

Leave a Comment