पुराने से पुराने झाइयां दूर करने के उपाय और जानकारी

नमस्कार दोस्तों ! क्या आप झाइयों से परेशान हो चुके हैं ? बहुत पुरानी झाइयां आपका पीछा ही नहीं छोड़ रही हैं तो परेशान मत होइए। आपको इस आर्टिकल में बहुत ही महत्वपूर्ण जानकारी और पुराने से पुराने झाइयां को दूर करने के ढेर सारे तरीकों के बारे में पता चलेगा। 

दोस्तों, झाइयों का होना बहुत ही आम समस्या मानी जाती है। क्योंकि इसके शारीरिक नुकसान नहीं हैं लेकिन जब बात आती है अच्छा और फिट एंड फाइन दिखने की तब झाइयां अच्छे भले चेहरे को भद्दा बना देती हैं। जिसका सीधा असर पर्सनालिटी पर पड़ता है और हम चार लोगों के बीच खुद को असहज महसूस करते हैं। फैशन और एक्टिंग के दुनिया में तो झाइयों का बहुत असर पड़ता है।  

इस आर्टिकल में बताए गए कई सारे घरेलू और आयुर्वेदिक उपायों को जानने के बाद आप उन्हें आजमा सकते हैं। झाइयों का इलाज घरेलू नुस्खों से भी किया जा सकता है जिसके बारे में हम आपको बताने वाले हैं। हमने रिसर्च में पाया की कई ऐसे लोग हैं जो झाइयों से परेशान थे, लेकिन वो घरेलू नुस्खों और आयुर्वेदिक उपायों की मदद से अपनी झाइयां ठीक कर चुके हैं।

तो हम आज के आर्टिकल में आपको झाइयों से जुड़ी पूरी जानकारी देने वाले हैं जिसे जानने के बाद आपको कहीं किसी से भी पूछना नही पड़ेगा। 

बस उन उपायों को अच्छे से फॉलो करें और कुछ हफ्तों में रिजल्ट आपके सामने होगा। आज के आर्टिकल के मुख्य बिंदु नीचे दिए गए हैं – 

  • कैसे होती हैं झाइयां 
  • चेहरे की झाइयां दूर के उपाय
  • घरेलू और आयुर्वेदिक उपाय 
  • झाइयों की दवा और इलाज 

कैसे होती है झाइयां ? 

झाइयां एक प्रकार की त्वचा की समस्या है इसमें आपके चेहरे काले दाग, झुर्रियां और काले पैचेज बनाने लगते है. जो देखने में बहोत भद्दे और खराब लगते है.

हमारे त्वचा का रंग हमारे शरीर में मौजूद मेलेनिन से तैयार होता है और इसकी मात्रा आपके शरीर में ज्यादा बनाए लगे तो ऐसी प्रॉब्लम हो सकते है. 

अगर आपको इस प्रकर की प्रॉब्लम है तो आपको किसी प्रकार की चिंता करने की आवशकता है इस आर्टिकल में आपको समाधान मिलेगा. 

साथ ही आप चमकदार त्वचा के लिए चेहरे पर पतंजलि एलोवेरा जेल के लाभ भी पढ़ सकते है.

झाइयां होने के कई कारण – 

  • जो लोग धूप में अधिक समय रहते हैं। इसे टेक्निकल भाषा में सन स्पॉट्स कहते हैं।
  • जिन लोगों को चोट लगी हो।
  • जो किसी कारणवश जल गए हों। या शरीर में जलन होने से।
  • बच्चे जब बड़े होते हैं तब हार्मोन के बदलने से भी झाइयां हो जाती हैं। महिलाओं में गर्भावस्था के दौरान झाइयां हो जाती हैं।
  • दवाओं के साइड इफेक्ट्स के रूप में भी झाइयां होती हैं।

पुराने से पुराने झाइयां दूर करने के उपाय

झाइयों को दूर करने के कई सारे उपाय हैं। आयुर्वेदिक और घरेलू उपचार भी झाइयों को दूर करने में कारगर साबित हुए हैं। आयुर्वेदिक और घरेलू उपचार इसलिए अपनाना चाहिए क्योंकि इनके साइड इफेक्ट्स नही होते हैं। 

अंग्रेजी दवाओं के ज्यादातर केस में साइड इफेक्ट्स देखने को मिलते हैं। नीचे दिए गए कुछ आयुर्वेदिक उपाय और घरेलू नुस्खे आपकी मदद कर सकते हैं । 

1. संतरे का छिलका त्वचा के लिए अच्छा माना जाता है। इसके छिलके को धूप में सूखा लें। जब ये पूरी तरह सूख के पापड़ हो जाए तब इसे मिक्सर से पीस लें। अब इस पाउडर में एक चम्मच नींबू का रस, एक चम्मच दूध और एक चम्मच शहद मिला लें। अब इस मिश्रण का लेप पूरे त्वचा या झाइयों पर पंद्रह बीस मिनट लगाकर रखें। पूरी तरह सूखने पर धो लें। अच्छे रिजल्ट्स के लिए इस नुस्खे को सप्ताह में तीन दिन इस्तेमाल करें।  

2. निम्बू और शहद झाइयों के लिए काफी अच्छा है. बिमु में आपके त्वचा को अंदर से साफ़ करने के लिए कुछ बेहतरीन क्लीनिंग सब्सटांस होते है और शहद आपके त्वचा के लिए निखारने में मदद करता है और इस नुस्खे का आप हफ्ते में २ से ३ बार इस्तेमाल कर सकते है. 

3. प्याज भी झाइयों को दूर करता है। एक प्याज को काटकर इसके एक टुकड़े को चेहरे पर लगाकर रखें ताकि इसका रस झाइयों पर लगे। आप सीधे इसके प्याज का रस निकालकर भी झाइयों पर लगा सकते हैं। 

4. एलोवेरा सिर्फ झाइयों के लिए ही नहीं हर प्रकार के त्वचा रोग के लिए लाभदायक होता है। एलोवेरा के जेल को निकाल लें और झाइयों पर लेप लगा दें। जब पूरी दस पंद्रह मिनट बीत जाएं तो ताजा और ठंडे पानी से धो लें। इसका नियमित उपयोग करें और रिजल्ट आपके सामने होगा। 

5. तुलसी के कुछ पत्तों को पीसकर नींबू का रस संतुलित मात्रा में मिला लें। अब इस मिश्रण को झाइयों पर लेप लगा लें। पूरी तरह सूख जाने पर पानी से धो लें। 

6. आलू का रस निकाल लें और झाइयों पर लगा लें। जब पूरी तरह सूख जाए तो धो लें। 

7. गाजर को कद्दूकस करें और मुल्तानी मिट्टी को गाजर में मिला दें। इसके बाद एक चम्मच नींबू रस मिलाएं। झाइयों पर इसे पंद्रह बीस मिनट तक लगाएं रखें। जब सूखा पड़ जाए तब धो लें। इस मिश्रण को सप्ताह में सिर्फ एक बार इस्तेमाल करें।

8. खीरे का चम्मच भर रस निकाल लें। अब इसमें एक चम्मच शहद, एक चम्मच नींबू का रस मिलाकर झाइयों पर लगाएं। चाहें तो पूरे चेहरे पर लगाएं। सूख जाने पर अच्छे से धो लें। अच्छे रिजल्ट्स के लिए दिन में दो बार लगाएं। 

9. टमाटर का एक चम्मच रस निकाल लें। अब इसमें एक चम्मच दलिया और आधा चम्मच दही को अच्छे से मिक्स कर लें। अब इसका लेप झाइयों पर लगाएं और सूख जाने पर धो लें। 

10. चंदन के लकड़ी का दो चम्मच पाउडर और दो चम्मच गुलाब जल को अच्छे से मिला लें। इस मिश्रण को चेहरे पर बीस से पच्चीस मिनट तक लगा रहने दें। उसकेबाद धो लें। अच्छे परिणाम के लिए दिन में दो बार इस्तेमाल कर सकते हैं। 

साथही अगर आप अपने स्वस्थ शरीर के लिए पतंजलि अश्वगंधा पाउडर के फायदे जानना चाहते है तो क्लिक करिये 

झाइयों की दवा | झाइयों का इलाज 

कुछ ऐसे क्रीम आते हैं जो पर अच्छा असर करती हैं। कुछ क्रीम के बारे में हम आपको बताएंगे जिसके इस्तेमाल से आप झाइयों का इलाज कर सकते हैं। हम आयुर्वेदिक और अंग्रेजी दोनों क्रीम के बारे में बताएंगे। कुछ टॉप झाइयों के लिए क्रीम नीचे दिए गए हैं। 

  1. DERMATOUCH Bye Bye क्रीम झाइयों के लिए अच्छी मानी जाने वाली क्रीम है। इसे आप ऑनलाइन भी खरीद सकते हैं। 
  1. Fixderma Nigrifix क्रीम भी गर्दन और अन्य जगहों पर काले और गहरे धब्बों को मिटाने का काम करता हैं।
  1. डेमेलन क्रीम भी हाइपरपिग्मेंटेशन के लिए अच्छा क्रीम है। यह पूर्णतः अंग्रेजी झाइयों की दवा है। अगर आपको सूट करता है तो आप इसे इस्तेमाल कर सकते हैं।
  1. NUSKHE BY PARAS क्रीम एक आयुर्वेदिक प्रोडक्ट है। यह ठंडी और गर्मी में इस्तेमाल किया जा सकता है। यह दाग धब्बों और झाइयों को साफ करता है। 
  1. Gorgesqin एक एंटी पिगमेंटेशन क्रीम है। यह काफी महंगी है लेकिन इसके रिजल्ट्स अच्छे हैं। इसका इस्तेमाल झाइयों को साफ करने के लिए किया जा सकता है। 

और पढ़े

निष्कर्ष 

दोस्तों हमने इस आर्टिकल में देखा कि कैसे झाइयों को दूर किया जा सकता है। आयुर्वेदिक उपाय और घरेलू नुस्खों के प्रयोग के तरीकों पर हमने बात किया। अधिकतर लोगों में झाइयां धूप से ही होती हैं। धूप से बचे रहना हम सबके लिए संभव तो नहीं है लेकिन धूप में कम निकलना संभव है। 
दोस्तों चेहरे को पुराने से पुराने झाइयां से बचाना चाहते हैं तो धूप में निकलते वक्त किसी रुमाल से त्वचा ढँक कर निकलें। हमने झाइयों के बारे सारी जानकारी देने के भरपूर प्रयास किया है। यदि आर्टिकल से आपको कुछ मदद मिलती है तो हमारा यह आर्टिकल सफल रहा। दोस्तों उम्मीद है आज का आर्टिकल पसंद आया होगा।

हेलो, मेरा नाम शुभम है. और इस वेबसाइट पर में डॉक्टरों द्वारा वेरिफ़िएड हेल्थ टिप्स और सामान्य हेल्थ जानकारी सादर करता हूँ. LinkedIn

Leave a Comment