विटामिन ई के कैप्सूल चेहरे पर कैसे लगाएं (इस्तेमाल करने का तरीका)

नमस्कार दोस्तों, विटामिन ई से जुड़ी सभी जानकारी जानना चाहते हैं, विटामिन ई कैप्सूल को चेहरे के लिए कैसे इस्तेमाल करना है और विटामिन ई कैप्सूल खाने का तरीका क्या है आदि चीजें जानना चाहते हैं तो बने रहिए इस आर्टिकल में। 

विटामिन ई कैप्सूल का इस्तेमाल कई तरह से किया जाता है। हालांकि विटामिन ई कैप्सूल खाने के फायदे और नुकसान दोनो हैं। 

आजकल लोग इसके कैप्सूल को चेहरे के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं। चाहे वह चेहरे के दाग धब्बे हों, झुर्रियां हों, रुखापन हो या फिर पिंपल्स आदि। इन सभी के लिए विटामिन ई का कैप्सूल काफी बेहतरीन साबित हो सकता है। 

और पढ़े : झाइयों की क्रीम पतंजलि प्राइस

कई सारे कॉस्मेटिक्स के प्रोडक्ट जैसे क्रीम या लोशन में विटामिन ई का प्रयोग किया जाता है। हार्ट की बीमारी, आंखों की समस्या और स्किन कैंसर जैसी गंभीर रोगों के इलाज के रूप में भी विटामिन ई का इस्तेमाल किया जाता है। 

विटामिन ई कैप्सूल क्या है ? 

विटामिन ई कैप्सूल में विटामिन ई से भरा तेल होता है जिसमे एंटी ऑक्सीडेंट, एंटी एजिंग और अन्य कई गुण होते हैं। ऐसे फ्री रेडिकल्स जो हमारे शरीर को नुकसान पहुंचाते हैं और शरीर को जल्दी बूढ़ा करने का काम करते हैं। ऐसे फ्री रेडिकल्स का विटामिन ई सफाया करने का काम करता है और हमारे शरीर को और स्किन को तरोताजा रखे रहता है। 

यह एक फैट सॉल्युबल विटामिन है, इसलिए यह शरीर की चर्बी में घुलकर शरीर में ही पड़ा रह जाता है। 

इसमें एंटी इंफ्लेमेटरी के भी गुण होते हैं जिससे आपका शरीर कई रोगों से मुक्त रहता है। 

और पढ़े : मुंह के छाले की क्रीम

विटामिन ई कैप्सूल के फायदे 

  • अगर चेहरे पर दाग धब्बे, रिंकल्स, स्ट्रेच मार्क्स, डार्क सर्कल्स, हाइपरपिगमेंटेशन, पिंपल्स आदि हैं तो इन सभी से निपटने के लिए विटामिन ई कैप्सूल काफी अच्छा है।
  • इसके साथ विटामिन ई कैप्सूल एक अच्छा मॉश्चराइजर है। अगर आपका स्किन बहुत ड्राई है तो विटामिन ई कैप्सूल स्किन पर अच्छी नमी बनाए रखता है।
  • अगर आप अपने क्रीम या लोशन में एक – दो बूंद विटामिन ई कैप्सूल का तेल मिलाकर लगाएं, इससे बहुत अच्छा फायदा देखने को मिलेगा। 
  • चोट लगने पर विटामिन ई कैप्सूल का तेल घाव पर लगाने से घाव जल्दी भरने लगता है। 
  • अगले फायदे की बात करें तो विटामिन ई कैप्सूल का इस्तेमाल अगर आप अपने स्किन के लिए करते हैं तो यह अल्ट्रा वायलेट किरणों से होने वाले असर को रोकता है और स्किन कैंसर होने से भी बचाता है। 
  • यह फायदा काफी बेहतरीन है। अगर किसी कारणवश आपके शरीर में खुजली हो रही है तो विटामिन ई का इस्तेमाल करने पर आपको खुजली से राहत मिल जाती है। 
  • अगर आपको शरीर पर चकत्ते या स्ट्रेच मार्क्स या झाइयां हैं तो विटामिन ई इसमें फायदा करता है। 
  • धूप से बचने के लिए भी विटामिन ई कैप्सूल का इस्तेमाल किया जाता है। 
  • विटामिन ई कैप्सूल खाने के फायदे की बात करें तो इस कैप्सूल को खाने से विटामिन ई हमारे नाखूनों को मजबूत बनाता है और टूटने से भी रोकता है। 
  • अगर आपको (Yellow Nail Syndrome)यानी जिन लोगों के नाखून पीले रहते हैं उनके लिए भी विटामिन ई फायदेमंद होता है। और इस सिंड्रोम से बचाने में  मदद करता है। 

और पढ़े : Panderm Plus Cream Uses In Hindi

विटामिन ई कैप्सूल के कुछ नुकसान 

  • देखिए दोस्तों, हर अच्छी से अच्छी चीज भी किसी किसी के लिए हानिकारक हो सकती है। जैसे कुछ लोगों को विटामिन ई कैप्सूल से एलर्जी भी होती है।
  • जैसा कि आपको हमने बताया कि विटामिन ई एक फैट सॉल्युबल विटामिन है। इसका नुकसान यह है कि अगर यह आपके शरीर में ज्यादा हुआ तो आपके शरीर में ही रह जाता है।
  • अगर विटामिन ई आपके शरीर में रह गया तो इससे आपको डायरिया, पेट में दर्द, ब्लीडिंग और खून की कमी देखने को मिल सकती है।   

और पढ़े : 9e5 Health Drink Side Effects In Hindi

हेल्थकार्ट HK Vitals विटामिन ई कैप्सूल

अगर आप किसी अच्छे विटामिन ई कैप्सूल को खोज रहे हैं तो हेल्थकार्ट के hk vitals के कैप्सूल का इस्तेमाल कर सकते हैं। 

यह आपके डार्क स्पॉट्स को, झाइयों को, स्ट्रेच मार्क्स को, स्किन के रूखेपन पर अच्छा असर करता है और इन सारी समस्याओं से निजात दिलाने में अच्छा है। 

इसमें मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट, एंटी एजिंग के गुण आपके स्किन को चमकदार बनाते हैं और अच्छा लुक देते हैं। इसके अलावा हाइपरपिगमेंटेशन में भी यह कैप्सूल काफी अच्छा रिजल्ट देता है। और इसे होने से रोकता है। 

और अगर आप इसके टैबलेट को खाते हैं तो विटामिन ई कैप्सूल खाने के फायदे के तौर पर यह आपके इम्युनिटी को बूस्ट भी करता है। दोस्तों अगर आप चाहें तो इस प्रोडक्ट का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह प्रोडक्ट ऑनलाइन भी उपलब्ध है। 

और पढ़े : महिलाओं के लिए वजन बढ़ाने के लिए की खुराक

विटामिन ई कैप्सूल खाने का तरीका 

विटामिन ई कैप्सूल को खाने के अलग अलग तरीके हैं लेकिन एक सामान्य तरीका है जिससे आपको कोई दिक्कत नही होती है। अक्सर डॉक्टर सलाह देते रहते हैं कि दवा कुछ भोजन खाने के बाद ही खाएं। 

क्योंकि भोजन के बाद दवा खाने से वह भोजन के तत्वों के साथ शरीर में अच्छे से मिल जाती है जिससे हमे उसका असर अच्छा देखने को मिलता है। इसलिए आप विटामिन ई के कैप्सूल को भी खाना खाने के बाद ले तो ज्यादा बेहतर है। 

एलर्जी चेक करने का तरीका : 

एलर्जी चेक करने के लिए पहले आप अपने गले या ठुड्डी पर एक रात के लिए विटामिन ई के तेल को लगाकर रखें। अगले दिन अगर आपको खुजली, जलन या इरिटेशन जैसी दिक्कत देखने को मिले तो इसका मतलब है आपको विटामिन ई का तेल सूट नही करता है। आगे से आप इसका इस्तेमाल न करें। लेकिन अगर आपको कोई दिक्कत नही आती है तो आप बेझिझक इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। 

और पढ़े : पुराने से पुराने झाइयां दूर करने के उपाय

निष्कर्ष 

दोस्तों आपने देखा कि कैसे आप विटामिन ई कैप्सूल का इस्तेमाल कर सकते हैं। हमारे लिए विटामिन ई की क्या इंपोर्टेंस है और हमें इस विटामिन को कैसे लेना चाहिए यह भी आपने पढ़ा।  

चेहरे के लिए और शरीर की इम्युनिटी बढ़ाने के लिए आप विटामिन ई के कैप्सूल का इस्तेमाल कैसे कर सकते हैं साथ ही विटामिन ई कैप्सूल खाने का तरीका बताइए जैसे सवालों का जवाब भी आपको मिल गया होगा। 

हमने एक अच्छे विटामिन ई कैप्सूल के लिए hk vitals कैप्सूल को रिकमेंड भी किया जिसे आप इस्तेमाल कर सकते हैं। 

उम्मीद है आपको आर्टिकल पसंद आया होगा। 

और पढ़े : गिलोय का काढ़ा कैसे बनाये

अक्सर पूछे गए सवाल | FAQs 

  1. विटामिन ई का कैप्सूल चेहरे पर कैसे लगाएं?

    चाहें तो आप थोड़ा सा शहद मिलाकर भी लगा सकते हैं। लेकिन बिना कुछ मिलाए भी अगर आप लगाते हैं तो भी फायदे देखने को मिलते हैं। 

  2. विटामिन ई के कैप्सूल हफ्ते में कितनी बार लगाना चाहिए?

    विटामिन ई के कैप्सूल को सप्ताह में तीन बार लिया जा सकता है। कुछ लोग सप्ताह में रोज लगाते हैं लेकिन हम आपको रिकमेंड करेंगे कि आप इसे सिर्फ तीन बार इस्तेमाल करें हफ्ते में।   

  3. विटामिन ई कैप्सूल से दाग धब्बे कैसे हटाये?

    बस इसे अपने स्किन पर जहां दाग धब्बे हों, वहां लगाएं और रिजल्ट आपके सामने होगा। 

  4. कौन से विटामिन से रंग गोरा होता है?

    विटामिन ई आपके चेहरे की ग्लो को बढ़ा सकता है। लेकिन इसका मतलब बिल्कुल नही है कि आप काले से गोरे हो जाएंगे। क्योंकि आपके चेहरे का रंग एक अनुवांशिक लक्षण है। हालांकि विटामिन ई के कैप्सूल आपके चेहरे पर ग्लो बढ़ा सकते हैं। 

और पढ़े : Safi Syrup Benefits In Hindi

Last update on 2023-09-22 / Affiliate links / Images from Amazon Product Advertising API

Affiliate Disclosure

As an Amazon Associate, we earn from qualifying purchases.

हेलो, मेरा नाम शुभम है. और इस वेबसाइट पर में डॉक्टरों द्वारा वेरिफ़िएड हेल्थ टिप्स और सामान्य हेल्थ जानकारी सादर करता हूँ. LinkedIn

Leave a Comment